आक्सफोर्ड इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का मुख्य नगर है। यहाँ विश्वविख्यात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है। यह लंदन से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में रेल और संड़क मार्गों के क्रमानुसार ६३¾ मील और ५१ मील की पूरी पर, टेम्स नदी और उसकी सहायक चारवेल नदी के बीच के कंकड़ीले मैदान में स्थित है। कुल जनसंख्या १,०९,३३० (१९७०) है। और क्षेत्रफल ८७.८५ वर्ग कि.मी. है।

पूर्वकाल में यह नगर एक दीवार से घिरा था। इस दीवार के अवशेष न्यू कालेज के उद्यान में विद्यमान हैं। यहाँ का बोडलियन पुस्तकालय भवन देखने योग्य है। रैडक्लिफ कैमरा, क्लैरेंडन भवन और शैलडोनियन व्याख्यानभवन, जिसमें ४,००० व्यक्तियों के बैठने का प्रबंध है, अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। इस नगर के अनेक विद्यालयभवनों में क्राइस्ट चर्च, मर्टन कालेज, न्यू कालेज, आल सोल्स-कालेज और सेंट जोंस उल्लेखनीय हैं।

ऑक्सफोर्ड नगर में उद्योग धंधे अधिक महत्वूपर्ण नहीं हैं। शराब, बिजली का सामन, दस्ताने, कागज और साइकिल उद्योग उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित उद्योगों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस महत्वपूर्ण है। (रा.ना.मा.)