आक्ता दिउरना प्राचीन रोम का गज़ट जिसमें नित्य की प्रधान घटनाओं का अधिकारियों द्वारा प्रकाशन होता था। उसमें राजकीय घोषणाओं के अतिरिक्त प्रधान व्यक्तियों के पुत्रों के जन्मादि का उल्लेख हुआ करता था। आक्ता का आरंभ जूलियस सीज़र ने ही किया था। सफेद तख्ते पर घटनाएँ लिखकर दिन भर के लिए सार्वजनिक स्थान पर तख्ता टाँग दिया जाता था, फिर उसे उठाकर राजकीय लेखागार में रख लेते थे। आक्ता दिउरता का प्रकाशन साम्राज्य के विभाजन तक चलता रहा। (ओं.ना.श.)