आइवरी कोस्ट एक गणतंत्र राष्ट्र है। अफ्रीका महाद्वीप में यह लाइबेरिया तथा घाना के बीच स्थित है। गिनी, माली तथा अपर वोल्टा नामक देशों से इस देश की सीमाएँ मिलती हैं। इसका क्षेत्रफल ३,२२,४६३ वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या (१९६५ की जनगणना के अनुसार) ३८,४०,०००। उक्त जनसंख्या में १५ हजार यूरोप निवासी भी सम्मिलित हैं। इसके तटवर्ती क्षेत्र की लंबाई ६०८ किलोमीटर है।

फ्रांस ने १८४२ ई. में आइवरी कोस्ट पर अधिकार कर लिया था किंतु नियमित फ्रांसीसी शासन वहाँ १८८२ ई. में प्रारंभ हुआ। ७ अगस्त, १९६० के दिन इस देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की और २० सितंबर, १९६० को इसे राष्ट्रसंघ का सदस्य बना लिया गया।

नारियल, रबड़ तथा महोगनी यहाँ काफी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। कमोय तथा बिया नादियों में सोना मिलता है। केला, अनन्नास, मूूँंगफली, मक्का, गेहूँ, रुई, चावल तथा कोको यहाँ के प्रमुख पैदावार हैं। यहाँ से काफी का निर्यात पर्याप्त होता है।

आइवरी कोस्ट के लगभग सभी प्रमुख नगर तटवर्ती इलाके में ही स्थित हैं। ग्रांड लाहऊ, ग्रांड बस्सम, एस्सिनी, सस्साद्रं और अबिदजान (आइवरी कोस्ट की राजधानी) इत्यादि नगर समुद्रतट पर ही हैं। केवल कांग एवं सकल नाम के नगर देश के मध्यवर्ती क्षेत्र में बसे हैं। (कै.चं.श.)