आइओवा यह संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का एक प्रसिद्ध नगर है, जो आइओवा नदी के तट पर ६८५ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह शिकागो, शक द्वीप तथा प्रशांत महासागरीयतट से रेलों द्वारा संबद्ध है तथा डेस म्वाइंस से १५१ मील पूर्व में स्थित है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इसकी ख्याति विश्वविद्यालय के कारण है जो आइओवा राज्य की सबसे बड़ी शिक्षासंस्था है। सन् १८३९ ई. में आइओवा नगर आइओवा राज्य की राजधानी चुना गया था, परंतु सन् १८५३ ई. में इसे पदच्युत करके डेस म्वाइंस को राजधानी बनाया गया। संप्रति राजधानी के पुराने कार्यालय में विश्वविद्यालय का कार्यालय स्थित है। सन् १९७० में इसकी जनसंख्या ४,६०,८५० थी।

(ले.रा.सिं.क.)