आंब्रोज (३४०-३७१) मिलान के विशप; जन्म त्रीब्ज़ में। प्राचीन ईसाई धर्म के अगस्तिन, जेरोम और ग्रेगरी महान् की श्रेणी के संत। इन्होंने धार्मिक भावना से ओतप्रोत पर सरल बोधगम्य भाषा में अनेक भजनों की रचना की जो बाद के भजनों के लिए आदर्श सिद्ध हुए। इनके पिता प्रीफेक्ट और माता विदुषी एवं दयावान् स्त्री थीं। इन्हें रोम में शिक्षा मिली थी, तदुपरांत मिलान के बिशप हुए। अपना धन इन्होंने गरीबों में बांटकर ईसाई धर्म के प्रचार में जीवन लगा दिया। (सि.च.)