आंबुर मद्रास प्रांत के अंतर्गत उत्तरी अर्काट जिले में बेलोर तालुके में एक नगर तथा दक्षिण रेलवे का एक स्टेशन है। यह पलार नदी के दक्षिणी किनारे पर वेलोर से ३० मील तथा मद्रास से ११२ मील दूर स्थित है (स्थिति : १२° ४८¢ उ.अ. तथा ७८° ४३¢ पू.दे.)। पहले यह नील के व्यापार का केंद्र था; अब यहाँ से तेल, घी तथा अन्य खाद्य वस्तुएँ भेजी जाती हैं। यहाँ की मुख्य व्यापारी जाति 'लबाई' है।
बहुत ऊँचा आँबुर मीनार ऐतिहासिक दृष्टि से प्रसिद्ध है। भूतकाल में यहाँ बहुत सी भयंकर लड़ाइयाँ लड़ी गई थीं। यहाँ उद्योग, व्यापार तथा नौकरियों में लगभग बराबर संख्या में लोग लगे हुए हैं। (ह.ह.सिं.)