आंद्रिया-इटली के आपूलिया प्रांत का एक नगर तथा एक कम्यून (प्रशासकीय विभाग) है। यह बारी नगर से ३१ मील पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में एक कृषिक्षेत्र में स्थित है। जनसंख्या ६३,१९६ (सन् १९४९ ई.)। इस नगर की स्थापना आंद्रिया के प्रथम नार्मन सामंत पीटर द्वारा सन् १०४६ ई. के लगभग हुई थी। यह सम्राट् फेडरिक द्वितीय का प्रिय निवासस्थान था। यहाँ अनेक पुरानी इमारतें हैं, जिनमें १३वीं शताब्दी के कुछ गिरजाघर भी हैं। यह जैतून, गेहूँ तथा बादाम के व्यवसाय का एक प्रमुख केंद्र है।

(न.कि.प्र.सिं.)