आंथोनी, संत (२५०-३५६ ई.) ईसाई धर्म के सर्वप्रथम मठवासी। २७० ई. में एकांतवासी बनकर तपाँचमय जीवन व्यतीत करने लगे। बहुत से शिष्यों द्वारा अपना अनुकरण देखकर उन्होंने मठवासी जीवन के संघटन के विषय में बहुत कुछ लिखा है। उन्होंने आरियस का विरोध किया। उनका जन्म मध्य मिस्र में तथा देहाँत वहाँ की मरूभूमि में हुआ था।
सं.ग्रं.-हर्टलिंग, एल.वान.: ऐंटोनियस डर आइनसीडलर, इंजब्रुक, १९२५। (का.बु.)