आंथोनी, पादुआ का संत (११९५--१२३१ ई.)। इनका जन्म लिस्बन में हुआ। पहले अगस्तिनीय संघ के सदस्य थे, किंतु १२२० ई. में उन्होंने फ्रांसिस्की संघ में प्रवेश किया। १२२१ई. में असीसी के संत फ्रांसिस से उनकी भेंट हुई। बाद में वह धर्मविद्या (थेआलोजी) के अध्यापक हुए तथा उत्तरी इटली में उपदेशक के रूप में ख्याति प्राप्त करने लगे। उनका देहाँत पादुआ (इटली) में हुआ। १२३२ ई. में उनको संत घोषित किया गया। वह काथलिक ईसाइयों के सर्वाधिक लोकप्रिय संतों में से हैं। उनका पर्व १३ जून को मनाया जाता है।
सं.ग्रं.-ओजिलियथ-स्मिथ, ई.: सेंट ऐंथनी ऑव पादुआ ऐकाडिंग टु हिज़ कांटेंपाँचरैरीज़, न्यूयार्क, १९२६। (का.बु.)