आंतोफगास्ता चिली देश का एक मुख्य नगर एवं बंदरगाह है तथा आँतोफगास्ता प्रांत की राजधानी है। स्थिति २३° ४८¢ द.अ., ७०° ३६¢ प.दे., जनसंख्या १,३७,९६८ (सन् १९७० ई.)। इस नगर की स्थापना सन् १८७० ई. में बोलिविया राज्य में हुई थी, किंतु सन् १८७९ ई. में चिली ने आक्रमण करके इसे अधिकृत कर लिया; तभी से यह चिली राज्य में है। यह रेल का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। यहाँ चाँदी शुद्ध करने का कारखाना भी है। चिली के बंदरगाहों में इसका स्थान द्वितीय है। यह नाइट्रेट (शोरा) के निर्यात के लिए विश्वविख्यात है।
आँतोफगास्ता प्रांत का क्षेत्रफल १,२३,०६३ वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या ३,७९,३३० (१९७०) है। यह प्रांत अटकामा मरुभूमि में स्थित है तथा चाँदी, ताँंबा, सीसा, सोहागा, नमक इत्यादि खनिजों में धनी है। (न.कि.प्र.सिं.)