आंतोनेलिया दा मोसेना (१४३०-१४७९) इटली के चित्रकार आँतोनेलियों दा आँतोनियो का जनप्रिय नाम। जन्मस्थान मोसेना। इटली में सर्वप्रथम तैलचित्र का प्रचलन आंतोनेलियो ने किया। शैली में इतालीय सौम्यता और सरलता तथा फिनलैंड की कुछ कुछ कोणाकार शैली का बड़ा सुंदर समन्वय है। उसकी सर्वोत्तम कृति 'सेंट जेरोम अपने अध्ययन में' लंदन के नैशनल हाल में सुरक्षित है। (स.च.)