आंतिगुआ द्वीप पश्चिमी द्वीपपुंज का एक द्वीप है, जो बारबुडा तथा रिडोंडा सहित लीवार्ड द्वीपसमूह (ब्रिटिश) का एक प्रांत है। स्थिति १७°¢ उ.दे. ६१° ४५¢ पू.दे. क्षेत्रफल १०८.७५ वर्ग मील; जनसंख्या ६१,६६४ (सन् १९६३ ई.)। इस द्वीप का पता सन् १६४३ ई. में कोलंबस ने पाया था। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५¢¢ है, परंतु अधिकांश समय तक प्राय: सूखा पड़ता है। सन् १९४० ई. में सुयक्त राज्य, अमरीका ने ब्रिटेन से यहाँ पर नौसेना एवं वायुसेना क एक अड्डा बनाने का अधिकार ९९ वर्ष के लिए प्राप्त किया। सेंट जॉन (१९६३ में जनसंख्या १३,०००) इसकी राजधानी है। इसका मुख्य निर्यात चीनी, छोआ, अनानास तथा रुई है, जिसमें चीनी का अनुपात ९० प्रतिशत है।

(न.कि.प्र.सिं.)