आँगेलस सिलोसेयस (१६२४-१६७७), जर्मन कवि। नाम जोहान शेफलर, पर उपनाम आँगेलस सिलोसेयस से विख्यात हुआ। पहले वटमबर्ग के ड्यूक का राजचिकित्सक था; १६५२ से धर्म की ओर अधिक झुका। १६६१ में बेसली के बिशप का सहकारी बन गया। आँगेलस ने बहुत से भजन लिखे जो आज भी जर्मन प्रोटेस्टेंट भजनावली में संकलित हैं। उसकी कविता अपनी आध्यात्मिक अभिव्यक्ति के लिए प्रसिद्ध है। (स.च.)