अस्वान नगर मिस्र के अस्वान प्रांत की राजधानी है। नील नदी पर बने हुए अस्वान बांध से ३/ मील दक्षिण, काहिरा से ५५२ मील की दूरी पर स्थित यह नगर यूरोपवासियों का शीतकालीन क्रीड़ाकेंद्र है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण पूर्व में स्थित २४६ ई.पू. के बने हुए मंदिर का भग्नावशेष, एलिफैंटाइन टापू का प्राचीन मंदिर तथा मिस्र की छठी राजसत्ता के बनवाए हुए चट्टानी मकबरे नगर की प्राचीनता के द्योतक हैं। नगर प्राचीन एब तथा सेन नगरों के मिल जाने से बना है। रेल तथा सड़कों से यह देश के अन्य नगरों से संबद्ध है। तुक जाति के लोग यहाँ के आदिवासी हैं। यहाँ उत्तरोत्तर जनसंख्या की पर्याप्त वृद्धि हो रही है।