अशांती अफ्रीका में गोल्डकोस्ट राज्य का एक प्रशासकीय विभाग है (क्षेत्रफल २४,५६० वर्ग मील)। इसका अधिकांश पर्वतीय है और जंगलों से ढका है। साल के अधिकांश महीनों में पानी पर्याप्त बरसता है। जलवायु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बबूल, ताड़ तथा कपास के पर्याप्त वृक्ष हैं। यहाँ की मुख्य फसलें मक्का, केला, नारियल तथा सकरकंद है। यहाँ कण के रूप में प्रति वर्ष १,००,००० आउंस सोना निकाला जाता है। अंग्रेजों ने १८९६ ई. में यहाँ अपना शासन स्थापित किया, किंतु १९३५ में यहाँ एक स्वतंत्र सांघिक