अल्बर्ट प्रथम (१८७५-१९३४), बेल्जियम का राजा। संसार का भ्रमण कर अल्बर्ट १९०९ ई. में बेल्जियम की राजगद्दी पर बैठा। उसने अध्ययन विदेशों में जा-जाकर किया था, और साहित्य तथा कला को अपनी संरक्षा दी। अनेक साहित्यकार और कलावंत उसके मित्र थे। सन् १९१४ के महायुद्ध में उसने सालों जर्मनी से मोर्चा लिया। बाद, विध्वस्त बेल्जियम के पुनर्निर्माण में वह दत्तचित्त हुआ। नमूर में चट्टानों से गिर जाने से उसकी आकस्मिक मृत्यु हुई। (ओं.ना.उ.)