अल्टाई क्षेत्र दक्षिणी मध्य साइबेरिया में रूसी प्रजातंत्र का एक प्रशासनिक क्षेत्र है। कुछ भाग पर्वतीय तथा शेष काली मिट्टी का उपजाऊ प्रदेश है। यहाँ गेंहूँ, चुकंदर आदि की कृषि तथा दूध, मक्खन आदि उद्योग विकसित हैं। वनों से बहुमूल्य लकड़ियां प्राप्त होतीे हैं। यहाँ की राजधानी बरनउल है जहाँ कपड़े तथा खाद्य उद्योग के कारखाने हैं। रूटेट्सोव्यक में कृषि संबंधी यंत्र बनते हैं। (का.ना.सिं.)