अलेप्पो कुबेक नदी की घाटी में स्थित सीरिया का एक नगर है जिसकी स्थापना ईसा से २,००० वर्ष पहले हुई थी। अलेप्पो पूर्वकाल में यूरोप तथा फारस और भारत के बीच व्यापारमार्ग पर होने के कारण बहुत विख्यात था, किंतु बाद में स्वेज नहर तथा अन्य मार्गो के खुल जाने के कारण् इसके व्यापार को बहुत धक्का पहुँचा। साबुन बनाना, सूती, ऊनी तथा रेशमी वस्त्र तैयार करना, दरी बनाना और रंगसाजी का काम करना यहाँ के मुख्य उद्योग हैं। इन वस्तुओं के अतिरिक्त यहाँ से अनाज, तंबाकू, ऊन तथा रुई का निर्यात होता है। जनसंख्या ५,८९,४८२ (१९६९)। (न.ला.)