अलेक्सांदर प्रथम (एपिरस का राजा) एपिरस में मोलीसिया का राजा था। मकदूनिया के फिलिप द्वितीय की सहायता से इसे गद्दी मिली थी। इसने सिकंदर महान् की बहन क्लियोपात्रा से विवाह किया था। इसने ३४२ से ३३० ई.पू तक राज किया। रोम के साथ उसकी मैत्री थी और दक्षिण इटली के अधिकांश पर इसका अधिकार था। इसके राज्यकाल में एपिरस की शक्ति प्रसिद्ध हुई। इसने सोने और चांदी के सिक्के भी चलाए थे।