अलंकृत सांप के शरीर पर गहरे रंग की दो पट्टियाँ होती हैं जिनमें से एक आँख के नीचे तथा दूसरी उसके पीछे रहती है। इसका रंग गहरा भूरा होता है और पूरी देह में अधिक गहरी भूरी या काली आड़ी पट्टियाँ रहती हैं जिनमें सफेद आँख जैसे चिह्न बने होते हैं। प्रकृति से यह उग्र है और जरा सा छेड़ने पर तुरंत आक्रामक रुख धारण कर लेता है। छिपकली, मेंढक तथा छोटे सांप इसके आहार हैं। यह अंडप्रजक है।

यह कश्मीर, लद्दाख तथा सिक्किम प्रदेशों में पाया जाता है और इसे वहाँ की स्थानीय भाषा में 'कुलपार' कहते हैं। नर की लंबाई १५०० मिमी. तथा मादा की १२५० मिमी. तक होती है। जंतु विज्ञान में इसका नाम एलैफेहेलेना है। (नि.सिं.)