अर्विग,
सर हेनरी (१८३८-१९०५),
अंग्रेज अभिनेता,
मूल नाम जान
ब्राद्रिब। पहली
बार बुलवर
लिटन के नाटक
'रिशेल्यू' में आर्लीन्स
के ड्यूक की भूमिका
में रंगमंच पर
आए। अगले दस वर्षों
में उन्होंने ५०० भूमिकाएँ
खेलीं। वे शेक्सपियर
के प्रधान नाटकों
में प्रधान पात्र
बने और १८७४ में
जो उन्होंने २०० रातों
तक लगातार
हैम्लेट का पार्ट
किया उससे अंग्रेज
जनता ने उन्हें देश
का रुचितम अभिनेता
स्वीकार किया।
१८९५ में 'नाइट' बने।
दशकों उन्होंने
बड़े सफलतापूर्वक
अभिनय, नाटकों
के निर्देशन और
रंगमंचीय प्रकाशन
किए। (ओ.ना.उ.)