अबितिबी ओंटेरिओ (कैनाडा) में एक झील तथा नदी है। अबितिबी झील (४९० उ.अ., ८०० प.दे.) ६० मील लंबी (क्षेत्रफल ३५६ वर्ग मील) तथा छिछली है और इसमें अनेक द्वीप हैं। इसके किनारे वृक्षों से सुशोभित हैं। इसके आसपास लकड़ी काटी जाती है तथा रोएँदार पशुओं का शिकार किया जाता है। ग्रैंड ट्रंक पैसिफिक (अब, कैनेडियन नैशलन) रेलवे इस प्रदेश से होकर गुजरती है। इस झील में से अबितिबी नदी निकलकर २०० मील बहने के पश्चात् मूसे नदी में मिल जाती है। (न.ला.आ)