अबरडीनशायर स्काटलैंड का उत्तर-पूर्वी प्रादेशिक भाग है मैकडूई (४,२९६ फुट) मुख्य पर्वतश्रेणी है। भुमि प्राय: उर्वरा तथा जलवायु शुष्क है। बबूल और देवदार मुख्य प्राकृतिक वनस्पतियाँ हैं। कृषि तथा मछली मारना प्रमुख उद्यम है। मुख्य उपज गेहूँ, जौ तथा जई है। यह प्रदेश पशु, भेड़ तथा दुग्धव्यापार के लिए प्रसिद्ध है। परिवहन (यातायात) के साधनों में रेल, सड़कें तथा समुद्री मार्ग सभी उपलब्ध हैं। मुख्य नगर अबरउण (राजधानी), पीटरहेड तथा फेजरबर्ग हैं। क्षेत्रफल १,९७० वर्ग मील है। (न.ला.)