अफार अफ्रीका अफ्रीका में हैमितिक वंश की एक जाती है जो अतिसीनिया तथा समुद्र के बीच के शुष्क भूभाग में निवास करती है। ये लोग गैला तथा सोमाली जाती की प्रकृति से बहुत मिलते-जुलते हैं। इनके दो समूह हैं---एक वह जाए पशुपालकों का जीवन व्यतीत करता है तथा दूसरा वह जो समुद्र के किनारे निवास करता है। इन लोगों का मुख्य धर्म वृक्ष-पूजा है; ये नाममात्र के लिए मुसलमान हैं। इनकी नाक सँकरी तथा सीधी, ओठ पतले, ठुड्डी छोटी तथा नुकीली होती है। ये सरलतम वस्त्र के अतिरिक्त अन्य कोई वस्त्र नहीं जारण करते।

(न.ला.)