अप्पियन (ई.ल. ११६--१७० तक) एक यूनानी--रोमन इतिहासकार जिसका जन्म सिकंदरिया (मिस्र) में हुआ था। सम्राट् त्राजन के समय रोम गया और आंतोनियस पीयस के समय तक वहाँ रहा। इस बीच उसने वकालत की तथा सरकारी वकील और राजकोषध्यक्ष के पदों को सुशोभित किया। उसने अपने ढ़ंग से रोम का इतिहास २४ भागों मे लिखा जिसमें रोम का आधिपत्य स्वीकार करनेवालों का आदिकाल से रोम साम्राज्य मे मिलने तक का इतिहास हैं। इनमे से केवल ११ भाग और कुछ अंश उपलब्ध हैं । यह ग्रंथ यूनानी भाषा में हैं। साहित्यिक दृष्टिकोण से यह उच्च स्तर का नहीं है, पर इसका ऐतिहासिक मूल्य कम नहीं हैं।

(बै.पु.)