अपराजितवर्मन् इस पल्लव राजा ने पल्लवों की विचलित कुललक्ष्मी को कुछ काल तक अचल रखा। वह ८७६ ई. के लगभग गद्दी पर बैठा और ८९५ ई. के लगभग उसकी मृत्यु हुई। उसने पांडयराज वरबुण द्वितीयको परास्त किया, परंतु चोडो की सर्वग्रासी शक्ति ने पल्लवों को जीतकर तोंडमंडलम् पर अधिकार कर लिया और पल्लवों के स्वतंत्र शासन का अंत हो गया। अपराजितवर्मन् अंतिम पल्लव राजा था। (भ.श.उ.)