अन्नकूट यह कृषि एवं धन संबंधी पर्व कार्तिक प्रतिपदा को पड़ता है, जो दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसमें कुछ अत्रों के कूटने का विधान है जो वस्तुत: प्राचीन गोवर्धन पूजा की तरह है। स्थानभेद से अन्नकूट मनाने की प्रक्रिया में अंतर अवश्य पाया जाता है, परंतु 'गोधन' की पूजा के रूप में यह पर्व इस देश में सर्वत्र मनाया जाता है।

(चं.म.)