अनामी द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व हिंद चीन के पाँच प्रांतों-लाओस, कंबोडिया, अनाम, कोचीन चीन तथा टोंटिंग) में से एक प्रांत अनाम की भाषा। अब यह प्रांत नहीं रह गया है, किंतु भाषा है। इसे बोलनेवालों की संख्या अनुमानत: एक करोड़ से कम है। यह चीनी भाषापरिवार की तिब्बती-बर्मी-वर्ग पूर्वी शाखा (अनामी-मुआंग) की एक भाषा है। इसके बोलनेवाले कंबोडिया, स्याम और बर्मा तक पाए जाते हैं। इसकी प्रमुख बोली टोंकिनी है। पिछले तीस वर्षो के युद्ध के कारण इसकी जनसंख्या एवं शब्दभांडार में कल्पनातीत परिवर्तन हो गया है। चीनी भाषा की भाँति यह भी एकाक्षर (चित्रलिपि), अयोगात्मक और वाक्य में स्थानप्रधान है। अर्थप्रेषण के लिए लगभग छह सुरों का प्रयोग होता है। इसमें ऋण चीनी शब्दों की संख्या सर्वाधिक है। चीनी की भाँति अनामी ने भी रोमन लिपि को अपना लिया है। (मो.ला.ति.)