अनकापल्लि आंध्र प्रदेश के विशाखपत्तनम जिले का एक नगर है, जो १७° ४२¢ उ.अ. तथा ८३°¢ पू.दे. रेखाओं पर शारदा नदी के किनारे विशाखपत्तनम से लगभग २० मील पश्चिम, एक उपजाऊ क्षेत्र में स्थित है। यह एक उन्नतिशील कृषिकेंद्र है तथा ताँबे और लोहे के पात्रों के लिये प्रसिद्ध है। १८७८ ई. में यहाँ नगरपालिका बनी। मद्रास से यह स्थान ४८४ मील दूर है। यहाँ एक रेलवे स्टेशन भी है। (न.ला.)