अधिरथ अंग का राजा था जिसने कर्ण का पालन किया था; उसके जाति का सूत (रथकार) होने के कारण कर्ण भी अपने को सूत-पुत्र समझता था। महाभारत के एक संस्करण के अनुसार वह धृष्टराष्ट्र का सारथि था। ऐसा अनुमान होता है कि वह धृष्टराष्ट्र का सामंत था। (चं.म.)