अदन यमन गणराज्य का एक बंदरगाह है (स्थिति १२° ४५¢ उ. अ., ४५°¢ पू. दे.) जो वायुमंडल जल प्राणी से १०० मील पूर्व एक शांत ज्वालामुखी के मुख द्वार पर बसा हुआ है। यह करमुक्त बंदरगाह (फ्रीफोर्ट) है। जलवायु गरम (औसत वार्षिक पात १००° फा.) तथा वार्षिक वर्षा दो इंच मात्र है। यहाँ पर दो बंदरगाह हैं- एक बाह्य, जो नगर की ओर मुखांकित और सिरिह द्वीप से सुरक्षित है था तूसरा आंतरिक, जो अदन बैक बे या अरबों द्वार बंदर तबाइह कहलाता है। सन् १८६९ में स्वेज नहर के बन जाने से यह एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र बन गया है। यह जहाजों के कोयला तथा तेल लेने के लिए ठहरने का प्रमुख स्थान भी है। अदन सिगरेट तथा नमक उत्पन्न करता है। (विशेष द्र. यमन गणराज्य) (न. ला.)

यहूदी, ईसाई और मुसलमान मत के अनुसार अदन स्वर्ग का वह उपवन है जहाँ ईश्वर ने आदम को बनाकर रखा था। (कै. चं. श.)