अत्तुर तमिलनाडु राज्य के सलेम जिले का एक ताल्लुका तथा नगर है। नगर ११° ३५¢ उ. अ. तथा ७८° ३७¢ पू. दे. रेखाओं पर वशिष्ठ नदी के किनारे स्थित है। नगर के उत्तर प्राचीन दुर्ग है जहाँ पर ब्रिटिश सेनाएँ रखी गई थीं। सन् १७६८ ई. में अंग्रेजी का इस पर पूरा अधिकार हो गया था। यहाँ पर पहले नील तैयार की जाती थी। यह नगर यहाँ के बने हुए छकड़ों (बैलगाड़ियों) के लिए भी प्रसिद्ध है। (न. ल.)