अडिलेड
नगर दक्षिणी आस्ट्रेलिया
की राजधानी
है जो टोरेंस
नदी पर समुद्र
तट से १४०¢ की
ऊँचाई पर अडिलेड
बंदरगाह से
सात मील दक्षिण-पूर्व
तथा मेलबोर्न
से उत्तर-पश्चिम
दिशा में ५०६ मील
की दूरी पर
स्थित है। यह १८३६ ई.
में बसाया गया
था। इसके पूर्व
एवं दक्षिण की ओर
माउंट लॉफ्टी
की पहाड़ियाँ
समुद्र तट तक फैली
हुई है; परंतु
उत्तर की ओर समुद्र
तट से होता हुआ
उपजाऊ, समतल मैदान
इसके पृष्ठ प्रदेश
में बहुत दूर
तक फैला हुआ
है। पास की उपजाऊ
भूमि, उद्यान, खनिज
पदार्थों के बाहुल्य
एवं सुहावनी
जलवायु के कारण
यह नगर अत्यंत
उन्नतिशील हो
गया है। इसका
स्थान अब संसार
के सुंदरतम
नगरों में है।
यहाँ की औसत
वार्षिक वर्षा
२१.२२¢ ¢ गर्मी
का औसत ताप
७२.९° फारेनहाइट
तथा जाड़े का औसत
ताप ५३.१° फारेनहाइट
है।
अडिलेड
नगर उत्तर और
दक्षिण दो भागों
में विभक्त किया
जा सकता है। उत्तरी
भाग में निवास
स्थानों का बाहुल्य
तथा दक्षिण में
औद्योगिक आवासों
की अधिकता है।
परिवहन की सुलभता
के लिए टोरेंस
नदी पर पुल बना
दिया गया है।
यहाँ के दर्शनीय
स्थल संसद भवन,
प्रादेशिक राज्य
विभाग, अजाबघर,
वनस्पति उद्यान (बोटैनिकल
गार्डेन) तथा अडिलेड
विश्वविद्यालय हैं।
यहाँ के मुख्य उत्पादन मिट्टी के बरतन, लोहे, चमड़े तथा लकड़ी के सामान एवं धातु उद्योग हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ मक्खन, ताँबा, आटा, फल एवं कच्चा सीसी है। चमड़ा, चाँदी, शराब एवं ऊन का भी यह एक वितरण केंद्र है। (वि. मु.)