अटलांटा संयुक्त राज्य अमरीका में जार्जिया प्रांत का सबसे बड़ा नगर है, जो फुल्टन तथा डीकाल्व विभाग में बर्मिंघम से १६८ मील पूर्व स्थित है। प्रारंभ में नगर का नाम मार्थ्सविल था, किंतु १८४५ ई. में इसका नाम बदलकर अटलांटा हो गया। यह नगर रेलवे का बहुत बड़ा जंकशन है तथा दक्षिण पूर्वी संयुक्त राज्य अमरीका, का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। १८६८ ई. में यह जार्जिया की राजधानी हो गया। सड़कों से यह देश के प्राय सभी मुख्य स्थानों से संबद्ध है. यहाँ एक बहुत बड़ा हवाई अड्डा भी है। अब यह नगर एक व्यापारिक, व्यावसायिक तथा सांस्कृतिक केंद्र भी हो गया है (ह. ह. सिं.)