अटक पाकिस्तान में पेशावर से ४७ मील दक्षिण-पूर्व स्थित एक नगर है जो अपनी सीमावर्ती स्थिति तथा ऐतिहासिक दुर्ग के लिए प्रसिद्ध है। इस प्राचीन दुर्ग को
अकबर महान ने १५८१ ई. में बनवाया था। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। यहाँ पर १८८३ ई. में नदी पर एक लौह पुल बना दिया गया, जिस पर से उत्तर-पश्चिमी रेलवे पेशावर तक जाती है। अफगानिस्तान तथा अन्य प्रदेशों से व्यापार के मार्ग में स्थित यह नगर अवश्य ही निकट भविष्य में उन्नति करेगा।
(ह.ह.सिं.)