अचलपुर महाराष्ट्र में अमरावती जिले की एक तहसील तथा प्रसिद्ध नगर। तीन वर्ग मील क्षेत्रफल वाला यह नगर २९° १६¢ उ. अ. तथा ७७° ३३¢ पू. दे. पर समुद्रतट से लगभग १२०० फुट की ऊँचाई पर अमरावती से लगभग ३० मील उ. प. दिशा में स्थित है। १८६९ ई. में यहाँ नगरपालिका बनी। सूत के व्यापार के लिए यह स्थान प्रसिद्ध हैं। (न. ला.)