अगेस्सो, हेनरी फ्रांस्वा, द फ्रांस के चांसलर जो लीमोगीज में २७ नवंबर, १६६८ को पैदा हुए। फ्रांस्वा ने कानून को शिक्षा जाँ दोमा से ली। १७०० से १७१७ तक प्रधान मजिस्ट्रेट (प्रोकरातो) रहे। इसी पद पर रहकर उन्होंने गैलीकन गिरजा के अधिकार की रोम के गिरजाघर के विरुद्ध सहायता की।
१७१७ में उन्हें चांसलर बनाया गया। परंतु एक वर्ष पश्चात् जाला की आर्थिक नीति का विरोध करने के दंड में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। १७२० में उनको फिर उसी पद पर बिठाया गया। उन्होंने फ्रांस के लिए एक कानून संग्रह तैयार करने का प्रयत्न भी किया। कुछ सुधार करने के कारण उनको फ्रांस के प्रशासकों में सर्वप्रथम स्थान मिला।
फ्रांस्वा के लेखों का एक संग्रह १६ जिल्दों में १८१८ में प्रकाशित हुआ। उन्होंने अपने पिता की जीवनी भी लिखी है जिसमें शिक्षा के संबंध में भी बातें लिखी हैं। (मो. अ. अं.)