अगेसिलास द्वितीय स्पार्ता का राजा। यह यूरिपोंतिद परिवार का, आर्किदामस् का पुत्र और अगीस का सौतेला भाई था। अगीस को औरस संतान न होने से ४०१ ई. पू. में यह गद्दी पर बैठा। इसका जीवन यूनानी राज्यों और फारस के साथ युद्ध में बीता। ३९६ ई. पू. में इसने पारसीक आक्रमण के विरुद्ध ८,००० सम्मिलित सेना का नेतृत्व किया। फ्रीगिया और लीदिया पर उसने हमले किए, पर इसी बीच गृहयुद्ध की सूचना पा वह वापस लौटा। जलयुद्ध में पारसीकों से उसकी हार हुई पर कोरिथ का युद्ध जीतकर वह स्पार्ता लौट गया। ई. पू. ३८६ को संधि के बाद बोएतिया पर उसने आक्रमण किया, पर हार गया। ई. पू. ३६१ में मित्र के विद्रोही क्षत्रप की फारस के विरुद्ध उसने सहायता की। वहाँ से लौटते समय ८४ वर्ष की अवस्था में मार्ग में ही उसकी मृत्यु हो गई।

(ओं. ना. उ.)