अक्लूज महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले के मलसिरा ताल्लुका का एक प्रसिद्ध नगर है जो नीरा नदी पर मलसिरा से छह मील उत्तर पूर्व दिशा में स्थिर है। पहले यह नगर सूत के व्यापार के लिए बहुत प्रसिद्ध था, परंतु अब यह व्यापार कम हो गया है। यहाँ पर एक डाकघर तथा एक जीर्ण दुर्ग है। प्रति सोमवार को यहाँ साप्ताहिक हाट लगती है। क्षेत्रफल २. ५२ वर्ग मील है। (न. ला.)