अक्रोन ओहायो (संयुक्त राज्य अमरीका) का एक नगर है, जो छोटी कुयाहिगो नदी पर स्थित है। इसकी स्थापना पहले पहल सन् १८१८ में हुई; १८६५ में यह नगर हो गया। इसका क्षेत्रफल २५.३ वर्ग मील है। रबर टायर बनाने का यह बहुत बड़ा केंद्र है। यहाँ पर रासायनिक पदार्थ, पत्थर के सामान, चीनी मिट्टी के बरतन, संगमरमर के खिलौने, जहाज और मछली फँसाने के उपकरण तैयार किए जाते हैं। यहाँ का विश्वविद्यालय १९१३ में बना। लगभग ४७५ एकड़ भूमि में यहाँ पर २६ प्रमोदवन (पार्क) हैं। (न.ला.)