अक्रे ब्राजील की एक नदी है जो बोलिविया तक ब्राजील को अलग करती है। ८° ४५¢ द. अ. पर यह पुरुस नदी में जाकर मिल जाती है। अक्रे ब्राजील का एक प्रदेश भी है जो उत्तरी बोलिविया तथा दक्षिण पूर्वी पेरू के बीच में पड़ता है। पहले यह बोलिविया के अधीन था तथा यहाँ पर ५९,१३९ वर्ग मील क्षेत्र में रबर के वृक्षों का बाहुल्य था। बाद में ब्राजील सरकार ने इस पर आक्रमण किया और अनेक वर्षों तक दोनों देशों में झगड़ा चलता रहा। १८९९ ई. में अक्रे ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। १९०३ ई. में ब्राजील ने बोलिविया को १,००,००,००० डालर की क्षतिपूर्ति देकर अक्रे को अपने में सम्मिलित कर लिया। अक्रे की राजधानी रिओ ब्रांको है, (न. ला.)