अक्रा गिनी की खाड़ी के तट पर ५° ३१¢ उ. अ. क्षथा ०° १२¢ प. दे. पर स्थित एक मुख्य बंदरगार तथा घाना की राजधानी है। । जलवायु प्राय शुष्क है तथा वर्षा साल में लगभग २९¢ ¢ होती है। यहाँ के मुख्य मार्ग, बैंक तथा व्यापारिक केंद्र होली ट्रिनिटी गिरजाघर से आरंभ होकर एक सीधी पंक्ति में चले गए हैं। विक्टोरिया वर्ग में मुख्य अफसरों के निवास स्थान हैं। यहाँ पर घुड़दौड़ का एक मैदान है। मत्स्य विभाग का प्रधान कार्यालय भी यहाँ है। नारियल यहाँ का मुख्य निर्यात है। (न. ला.)