अक्याब बर्मा में अराकान प्रदेश का एक जिला है जो १९° ४७¢ उ. पू. दे. में फैला है। यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित है और इसका क्षेत्रफल ५,१३६ वर्ग मील है। इस जिले का मुख्य नगर अक्याब (स्थिति २०°¢ उ. अ., ९२° ५८¢ पू. दे.) मियू, कालादान तथा लेमरो नदियों के संगम पर स्थित है। यहाँ का अधिकतम ताप ८६° फा. तथा न्यूनतम ७४° फा. है। वार्षिक वर्षा प्राय १००¢ ¢ से भी अधिक होती है। तटीय प्रदेश में चावल पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न होता है तथा बाहर भेजा जाता है। मुख्य उद्योग सूती तथा रेशमी कपड़े बुनना, बरतन बनाना, सोने चाँदी का काम तथा जूता तैयार करना है। (ना. ला.)