अक्कोरांबोनी, वित्तोरिया (१५५७-१५८५) अपने सौंदर्य, गुणों और करुणा इतिहास के लिए प्रसिद्ध इटालियन महिला। १५७३ में फ्रांसेस्को पेरेती से विवाह। रोम के अनेक गण्यमान्य पुरुष उसके प्रशंसक थे जिनमें ब्रासियानो का ड्यूक भी था। ड्यूक ने वित्तोरिया के भाई मार्सेलो के साथ मिलकर पेरेती की हत्या कर दी। शीघ्र ही विधवा वित्तोरिया और ड्यूक का विवाह हो गया। ड्यूक पर हत्या का संदेह हुआ। बचने के लिए नवदंपति वेनिस भाग गए। वहीं १५८५ में ड्यूक की मृत्यु हो गई। उसकी अपार संपत्ति की स्वाभिमानी बनी वित्तोरिया। दुखिनी विधवा पादुआ में अपना जीवन बिताने लगी पर शीघ्र ही लुदविको ओरसिनो ने धन के लालच में उसका वध कर दिया। (स. च.)