अकोस्ता, जोज़ेद (ल. १५३९-१६००) स्पेनी लेखक, जन्म मेदीना देल कांपो में। बड़ी छोटी उम्र में अकोस्ता जेसुइत पादरी हो गया और परिषद् का वह धार्मिक सलाहकार चुना गया। अगले साल जो पुस्तक उसने प्रकाशित की वह पेरू में छपने वाली पहली पुस्तक थी। सालामांका के जेसुइत कालेज का वह १५६८ में रेक्टर बना, पर इसके दो साल बाद ही मर गया। (ओं. ना. उ.)