अकोट महाराष्ट्र राज्य के अकोला जिले में अकोट ताल्लुके का प्रमुख नगर है (स्थितिछ २१° ६¢ उ. अ. एवं ७७° ६¢ पू. दे.)। इस नगर की स्थिति बागों के बीच होने के कारण अत्यंत सुरम्य है। यह नगर कपास का बड़ा बाजार है जो शेगाँव, अकोला आदि को भेजी जाती है। यहाँ की सूती दरियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं और यहाँ कपास से बिनौले निकालने एवं स्वच्छ करने के कई कारखाने हैं। रस्सी बनाने का उद्योग भी यहाँ महत्वपूर्ण है। यहाँ से इमारती लकड़ी का भी व्यापार होता है। इस नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों में कृषि अधिक होती है और नगर के ५८ प्रतिशित से भी अधिक लोग कृषि कार्यों में लगे हैं। (का. ना. सिं.)