अकीबा (सन् ५०-१३२ ई.)। फिलस्तीन का यहूदी रब्बी और जाफा के रब्बानो विद्यालय का मुख्य अध्यापक। कहा जाता है, उसके २४ हजार शिष्य थे जिनमें प्रमुख रब्बी मेअर था। सन् १३२ ई. में फिलस्तीन के यहूदियों ने अपने धर्म और अपने अस्तित्व को रक्षा के लिए जो तोड़ प्रयत्न किया। इस संग्राम का नेता बरकोकबा था। धर्माचार्य अकीबा ने बरकोकबा को यहूदियों का मसीहा घोषित किया। तीन वर्ष के संग्राम के बाद रोमन सेना विजयी हुई। जेरुसलम के एक-एक बच्चे का कत्ल हुआ और शहर की समस्त भूमि पर हल चलवाकर उसे बराबर करवा दिया गया। अकीबा की जीवित खाल खिंचवा ली गई किंतु उसने हँसते-हँसते मृत्यु का आलिंगन किया। यहूदी जिन दस शहीदों को अब तक प्रार्थना के समय याद करते हैं उनमें से एक शहीद अकीबा भी है।
(वि. ना.