अकालकोट महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले का एक नगर है जो १७° ३१¢ उ. अ. तथा ७६° १५¢ पू. दे. पर स्थित है। इसके समीप खुला तथा वनरहित
प्रदेश है। यहाँ की मिट्टी काली, जलवायु ठंडी तथा वर्षा साल में लगभग ३०¢ ¢ होती है। मई में ताप ४२.२° सें., जनवरी में २२.२° सें तथा औसत ताप २९.४° सें. रहता है। यहाँ की मुख्य उपज बाजरा, ज्वार, चावल, चना, गेहूँ, कपास तथा गन्ना है। यहाँ का मुख्य उद्योग सूती कपड़े तथा साड़ियाँ बुनना है।
(न. ला.)