अकशक उत्तरी सुमेर (अब दक्षिण पूर्वी ईराक) का उत्तरतम नगर (३४° अ. तथा ४४° पू. दे.)। अति प्राचीन प्रागैतिहासिक काल में यह नगर दजला के तीर अधेम नदी के मुहाने पर बसा था। इसे साधारणत ज़ेनोफ़न द्वारा उल्लिखित ओपिस माना जाता है, यद्यपि रॉलिन्सन ने बगदाद के निकट दियाला के दक्षिण एक स्थान को ओपिस माना है। (भ. श. उ.)