अंबासमुद्रम् तमिलनाडु राज्य के तिरुनेलवेली जिले का एक तालुका तथा नगर है (स्थिति ८° ४२¢ उ. अ. क्षथा ७७° २७¢ पू. दे.) जो ताम्रपर्णी नदी के बाएँ किनारे पर तिरुनेलवेली नगर से २० मील की दूरी पर स्थित है। यह दक्षिणी रेलवे का एक स्टेशन भी है। यहाँ के स्थानीय कार्यों का प्रबंध पंचायत संघ द्वारा होता है। यहाँ पर एक हाई स्कूल है। (न. ला.)